शामली
सड़क हादसे में घायल हुआ युवक, भर्ती
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। चौसाना से खोडसमा जा रहे बुलेट सवार एक युवक जिजौला मे हादसे का शिकार हो गया और सड़क पर गिरने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बताया गया है कि गम्भीर रूप से घायल युवक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा लेकिन पुलिस की संवेदना नही जागी। जिस पर ग्रामीणों ने हंगामा किया तो बैकफुट पर आई पुलिस ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुये अपने वाहन से अस्पताल ले गई। घायल युवक की हालात गम्भीर बताई गई है।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव जिजौला में बुलेट सवार युवक रवि पुत्र चरण सिंह उम्र करीब 35 निवासी खोडसमा, अपने घर लौट रहा था। मद्रसे के निकट ब्रेकर होने के कारण बुलेट सवार ने ब्रेक लगा दिए। जिस पर बुलेट एक अन्य बाइक से टकरा गई और बुलेट सवार युवक रवि सडक पर गिरकर गम्भीर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को देखकर पुलिस कन्ट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी। लेकिन आरोप है कि आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नही पहुंची। जिस पर लोग गुस्से मे आ गए। सूचना पाते ही चौसाना पुलिस दौड़ी और हादसे की जानकारी इसी बीच ग्रामीणों ने पीड़ित घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराने की गुजारिश की लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों की अनदेखी की। आरोप है कि पुलिस की मानवहीनता एवं संवेदनहीनता को देखकर गुस्सा आ गया ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस घायल को कार में लिटाकर अस्पताल ले गई। जहां युवक की हालत गंभीर बताई गई है।
चौसाना में पिछले एक महीने में तीन सड़क हादसों में पुलिस कीलापरवाही और संवेदनहीनता सामने आई है। जिसने चौसाना का माहौल बिगाड़ दिया। घटनाओं को देखकर लगता है चौसाना चौकी पर तैनात अधिकारियों को वरिष्ठों का डर और कार्यशैली का डर ही नहीं है।
हादसे के दौरान पुलिस को मानवता दिखानी चाहिए। पुलिस की कार्यशैली उचित नहीं है। घायलों का उपचार सर्व प्रथम हो। उच्चाधिकारियों को चौसाना पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया जाएगा।
जितेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक झिंझाना।
