असम

असम के विश्वनाथ जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में भूमि पट्टा वितरण का शुभारंभ। 

लाभान्वित होंगे 7952 लोग और हजाराधिक संस्थाएं। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम : मिशन बसुंधरा 3.0 के तहत खिलजीयों के भूमिहीन परिवारों और स्वामित्व के अधीन जरीप पूर्ण होने वाले पहले के एनसी गाओं में भूमि बंदोबस्ती प्रदान अर्थात् संस्थाओं के लिए डिजिटल पट्टा, आवंटन/बंदोबस्ती पत्र और आवंटन/बंदोबस्ती प्रस्ताव ग्रहण पत्र वितरण का आयोजन शुक्रवार को असम के विश्वनाथ जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया गया। असम सरकार के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के उद्यम से आयोजित इस महत्वपूर्ण कदम के हिस्से के रूप में शुक्रवार को जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र क्रमशः विश्वनाथ, बिहाली और गहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 7952 लोगों और हजाराधिक संस्थाओं-संस्थानों में भूमि पट्टा, भूमि आवंटन पत्र और बंदोबस्ती पत्र औपचारिक रूप से वितरण का शुभारंभ किया गया। विश्वनाथ विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रमइस अवसर पर विश्वनाथ चायबारी के कमलाकांत नाट्य समाज में आयोजित सभा में विश्वनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद बरठाकुर, पूर्व मंत्री तथा असम राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष पल्लव लोचन दास, अतिरिक्त जिला आयुक्त असीम बरगोहांई, विश्वनाथ चायबारी पौरसभा के पौरसभापति अमरज्योति बरठाकुर, विश्वनाथ के चक्र अधिकारी (संगठन) मुनचुन बरकाकती सहित अन्य मान्यजन उपस्थित रहे। उल्लेख्य है कि विश्वनाथ विधानसभा क्षेत्र के 5002 व्यक्तियों और 276 संस्थाओं-संस्थानों को इस व्यवस्था से लाभ मिलेगा। दूसरी ओर बरगांव के श्रीमंत शंकरदेव सभागार में आयोजित सभा में बिहाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिगंत घाटोवाल, बिहाली संयुक्त जिला आयुक्त प्रभात पेगू, विश्वनाथ के चक्र अधिकारी माधुरी पराशर सहित अन्य मान्यजन उपस्थित रहे। प्रासंगिक है कि बिहाली विधानसभा क्षेत्र के 1533 व्यक्तियों और 201 संस्थाओं-संस्थानों को इस व्यवस्था से लाभ मिलेगा।  गहपुर के कनकलता भवन में आयोजित सभा में गहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उत्पल बरा, विश्वनाथ के जिला आयुक्त लक्षीनंदन चहरिया, गहपुर संयुक्त जिला आयुक्त आदित्य प्रताप सिंह, गहपुर पौरसभा के पौरसभापति अतुल बरा, चक्र अधिकारी द्वय चंपक डेका , नमिता बरा सहित अन्य मान्यजन उपस्थित रहे। उल्लेख्य है कि गहपुर विधानसभा क्षेत्र के 1397 व्यक्तियों और 523 संस्थाओं-संस्थानों को इस व्यवस्था से लाभ मिलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button