गोड्डा

चार श्रमिक कानून व रेल लाइन सीमांकन के विरोध में किसान सभा का सड़क जाम

मेहरमा में उग्र प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेहरमा : चार श्रमिक कानून और मनरेगा के विरोध के साथ-साथ गोड्डा–पीरपैंती नई बीजी रेल लाइन को मेहरमा अंचल से पुराने सीमांकन के आधार पर निर्माण कराने की मांग को लेकर झारखंड राज्य किसान महासभा के बैनर तले किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मेहरमा अंचल के सिद्धू-कान्हू चौक के पास किसान महासभा के नेता अशोक साह के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने गोड्डा–पीरपैंती मुख्य मार्ग को जाम कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि चार श्रमिक कानून और मनरेगा से जुड़े प्रावधानों से मजदूर और किसान वर्ग प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने मांग की कि गोड्डा–पीरपैंती नई बीजी रेल लाइन का निर्माण मेहरमा अंचल से पुराने सीमांकन के अनुसार ही किया जाए।प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और ज्ञापन लिया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button