सिंगरौली

कोयला लदी ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों हाथ कटे, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के चटक नाला झिंगुरदा के पास बुधवार देर रात करीब 2 बजे रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे में 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोयला लदी ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों हाथ कट गए। घायल युवक को पुलिस ने तत्काल बैढ़न स्थित जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, सलमान मुसलमान पिता इस्तिगा अहमद, निवासी चटक नाला झिंगुरदा, देर रात कथित तौर पर नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रही कोयला लदी ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों हाथ कट गए। हादसे के बाद युवक रेलवे ट्रैक पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा रहा।युवक की चीख-पुकार सुनकर रेलवे गार्डों को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल मोरवा पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया।फिलहाल युवक की हालत और हादसे के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button