चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण लगभग 25 एकड़ में लगी फसल नष्ट।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हज़ारीबाग़ पुलिस ने सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम ढोडिया में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग अंजन के बिभिन इलाका में करीब 25 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। वंही स्थल से 1. 6 डिलीवरी पाइप बरामद किया और मौके पर ही नष्ट किया गया। वंही अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरान्त उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है। और ड्रोन के माध्यम से दुर्गम इलाका को चिन्हित कर अवैध अफीम की खेती को विनिष्ट किया जा रहा है। अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस छापेमारी में मुख्य रूप से अजित कुमार बिमल एसडीपीओ बरही चंद्रशेखर पु0नि0 बरही अंचल सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण एसआई सुबिन्दर राम एसआई एसआई बदल महतो
एसआई कमरुद्दीन एवं सशत्र बल बनपाल कुलदीप कुमार एवं सरवन कुमार शामिल थे।




