ललितपुर
पुण्यतिथि पर याद किये गये समाजसेवी पं.आत्माराम व कमलादेवी गोस्वामी
आश्रम में पहुंच कर वृद्धाजनों को किये मिष्ठान व वस्त्र वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिले के समाजसेवी रहे कीर्तिशेष पं.श्रीआत्माराम गोस्वामीजी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व.श्रीमती कमलादेवी गोस्वामी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित पं.दीनदयाल उपाध्याय वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की सेवा की गयी। परिजनों में एम.ए.सी.टी. न्यायालय के जिला न्यायाधीश के पी.ए. पं.विनोद गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गोस्वामी ने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों में महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को शॉल का वितरण किया। इसके अलावा मिष्ठान वितरण भी किया गया। वस्त्र पाकर वृद्धाजनों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट झलक रही थी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिले में तत्समय के उद्योगपतियों और व्यापारियों का पूरा हिसाब-किताब रखते हुये समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहे पं.आत्माराम गोस्वामी ने कई अच्छे कार्य किये, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसके अलावा उनकी धर्मपत्नी रहीं श्रीमती कमलादेवी ने एक कुशल ग्रहणी बनकर हर कदम पर उनका साथ दिया। वस्त्र व मिष्ठान वितरण के दौरान विनोद गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गोस्वामी, आशीष गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र दिवाकर, अभिषेक गोस्वामी, श्रीमती अन्नपूर्णा गोस्वामी, प्रशान्त गोस्वामी, श्रीमती नम्रता गोस्वामी, दीपक राठौर, जितेंद्र राठौर पार्षद, मोनू रैकवार, अमित पंथ, अभिषेक राठौर, शुभम देवलिया, त्रिदेव दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



