
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी जनपद के लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सिख धर्म के प्रथम गुरु धन धन श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा व जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायगा जिसकी तैयारियां सिख संगत द्वारा की जा रही है अमृतसर से कीर्तन करने आय भाई अमृतपाल सिंह अपने कीर्तन भजनों और श्री गुरु नानक देव जी की जीवनी पर 1 बजे से 2.30 बजे तक प्रकाश डालेंगे 2.30 बजे से गुरु का अटूट लंगर वार्ताया जायगा जिसकी जानकारी गुरूद्वारे के सेवादार सरदार भूपेंद्र सिंह,सरदार चरनजीत सिंह, सरदार राजदीप सिंह ने दी



