पाकुड़

बंगाल में इस बार खिलेगा कमल, पाकुड़ में बोले रघुवर दास, हेमन्त सोरेन की टिप्पणी पर जताई आपत्ति

Lotus will bloom in Bengal this time, Raghuvar Das said in Pakur, objected to Hemant Soren's comment.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल Raghubar Das रविवार को पाकुड़ स्थित परिसदन भवन पहुंचे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
परिसदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए Raghubar Das ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार बंगाल में भारी मतों से “कमल खिलेगा” और जनता सरकार बदलने का मन बना चुकी है। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर कहा कि इस प्रक्रिया पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनका कहना था कि भारत के किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए और बाहरी लोगों के नाम जोड़े जाने पर भी रोक लगनी चाहिए। वही विधानसभा सत्र के दौरान सीएम हेमन्त सोरेन के एक सम्बोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक संवैधानिक पद पर हैं और उन्हें किसी भी धर्म के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी से बचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि “हमारी संस्कृति और त्योहार हमारी आस्था से जुड़े हैं। इस तरह की टिप्पणी से सनातन धर्म के अनुयायी आहत हुए हैं।” साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान केवल मीडिया की सुर्खियां बटोरने के उद्देश्य से दिया गया है। वही लोग जानने को बेताब है कि झारखण्ड मुख्यमंत्री और फिर महामहिम राज्यपाल (उड़ीसा ) की स्थान हासिल कर चुके रघुवर दास आखिर पुनः राजनीतिक कदम में/हलचलें में बने रहना चाहते हैं क्यों?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button