हापुड़

प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, आधा दर्जन लोग घायल…

वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल ...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया…

हापुड़  (यूपी)  – यूपी के जनपद हापुड़ में प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ । दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं । खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भेजा ।
यह घटना धौलाना थाना क्षेत्र के गांव खिचरा में हुई ।

जानकारी के अनुसार ,  उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में एक बार फिर से भूमि विवाद ने खूनी रंग ले लिया है। थाना धौलाना क्षेत्र के गांव खिचरा में एक प्लॉट को लेकर दो गुटों के बीच हुए हिंसक संघर्ष ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस खूनी संघर्ष में एक स्थानीय नेता के गुट और दूसरे पक्ष के बीच जमकर लाठियां चलीं । दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची धौलाना थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

घटना की शुरुआत आज दोपहर करीब 2 बजे हुई, जब खिचरा गांव के एक विवादित प्लॉट पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि यह प्लॉट कई वर्षों से विवाद का विषय बना हुआ है। एक स्थानीय सपा नेता के समर्थक प्लॉट पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे थे जबकि वहीं , दूसरे पक्ष के लोग, जो स्थानीय किसान परिवार से जुड़े हैं, ने इसका  विरोध किया। बातों-बातों में मामला हाथापाई पर उतर आया और देखते ही देखते लाठियां, डंडे चलने लगे । गांव में मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। धौलाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा ।

थाना धौलाना के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि , “हमें सूचना मिली तो फोर्स के साथ हम तुरंत पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की गहन जांच चल रही है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

वही, इस मामले पर हापुड़ के एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि , थाना धौलाना में एक गांव खीचरा है । वहां पर एक प्लाट पर दो पक्षों के मध्य मलकियत को लेकर विवाद है। इस ही विवाद को लेकर कल झगड़ा हुआ है। इसमें पुलिस ने तुरंत ही संज्ञान लेते हुए मुकदमा पंजीकृत किया है। और इसमें ठोस वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button