मेरठ

नोवा – बर्स्ट ऑफ़ ब्रिलियन्स: पॉडकास्ट संवाद से गूँजा एमआईईटी परिसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में ई-सेल टीम और एमआईईटी इन्क्यूबेशन फोरम के सहयोग से “नोवा – बर्स्ट ऑफ़ ब्रिलियन्स” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम पहल साबित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) एस.के. सिंह, प्रेर्ना रोहिला (संस्थापक – मॉम, मनी एंड माइंडसेट), मनीष गर्ग (डायरेक्टर ऑफ़ इंजीनियरिंग, स्टार्टअप फ़ाउंडर एवं टेक मेंटर) और एमआईईटी इन्क्यूबेशन फोरम के सीईओ रेहान अहमद ने संयुक्त रूप से सम्पन्न किया। इसके बाद ई-सेल और एमआईईटी इन्क्यूबेशन फोरम का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। विशेष अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पॉडकास्ट सत्र रहा। इस संवादात्मक सत्र में छात्रों ने अतिथि वक्ताओं से सीधे सवाल किए। सुश्री प्रेर्ना रोहिला ने वित्तीय साक्षरता, महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और सकारात्मक मानसिकता पर अपने विचार साझा किए। वहीं, मनीष गर्ग ने स्टार्टअप्स, तकनीकी नवाचार और उद्यमिता की चुनौतियों एवं अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। उनके विचारों ने छात्रों को नई संभावनाओं की ओर प्रेरित किया। पॉडकास्ट के बाद छात्रों की उत्साही भागीदारी के साथ एक रोचक रैपिड-फायर राउंड आयोजित किया गया। तत्पश्चात अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। सोशल मीडिया चैलेंज के विजेताओं को मंच पर बुलाकर प्रमाण-पत्र और उपहार प्रदान किए गए। इसके अलावा लकी ड्रा राउंड ने कार्यक्रम में अतिरिक्त रोमांच जोड़ा, जिसमें उद्यमिता से संबंधित विशेष उपहार विजेताओं को दिए गए। कार्यक्रम का संचालन ई-सेल टीम और सहायक प्रबंधक संस्कृति शर्मा ने उत्कृष्ट रूप से किया। विभिन्न शाखाओं के छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों और इन्क्यूबेटेड स्टार्टअप्स की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button