बागपत
इंटरमीडिएट स्कूल खेड़की, सरूरपुर में सेल्फ डिफेंस की दी गई ट्रेनिंग
योजनाओं की जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सरूरपुर (बागपत) : इंटरमीडिएट स्कूल खेड़की, सरूरपुर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए गए। विशेषज्ञों ने बच्चों को बताया कि आत्मरक्षा के ये तरीके किसी भी आपात स्थिति में काम आ सकते हैं।
कार्यक्रम में बच्चों को कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और बाल सेवा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ये योजनाएं बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण हैं।
AHT (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) टीम ने छात्राओं को बाल श्रम हेल्पलाइन के बारे में अवगत कराया। टीम ने बताया कि यदि कहीं बाल श्रम या बच्चों के शोषण की घटना सामने आती है तो हेल्पलाइन के माध्यम से तुरंत मदद प्राप्त की जा सकती है।
साथ ही छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय भी बताए गए। विशेषज्ञों ने अपील की कि सोशल मीडिया पर अजनबियों से बातचीत न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
विद्यालय प्रबंधन ने ऐसे कार्यक्रमों को बच्चों के लिए उपयोगी बताया और कहा कि इस तरह की पहल से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ती है।
इस अवसर पर थाना AHT से उपनिरीक्षक अजीत कुमार सिंह, महिला कल्याण विभाग प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर चाइल्ड हेल्प लाइन वंदना गुप्ता, सहायक लेखाकार रवि ठाकुर, हेड कांस्टेबल हीरज, प्रधानाचार्य योगेश कुमार एवं सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।



