हापुड़

मोनाड विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन 

महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – मोनाड़ विश्वविद्यालय परिसर में आज ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के माननीय राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना रहे। कार्यक्रम में समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, ऐतिहासिक विरासत और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ० उमा अग्रवाल और कंचन के स्वागत संबोधन से हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वि०वि० के प्रतिकुलाधिपति डॉ० एन०के० सिंह, कुलसचिव कर्नल डी०पी० सिंह, कुलपति प्रो० डॉ० एम० जावेद, प्रो० योगेश पाल सिंह, एडवोकेट पंकज राणा, डॉ० सुल्तान सिंह एवं डॉ० रितू चिक्कारा उपस्थित रहे। माँ सरस्वती की वंदना के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण पर बल दिया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मकवाना जी ने वेदों और पुराणों का जिक्र करते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का स्थान सदैव पूजनीय रहा है। रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होकर और माता सीता के जीवन मूल्यों को साझा किया गया। माँ लक्ष्मी और माँ काली के स्वरूपों की चर्चा करते हुए यह संदेश दिया गया कि जहाँ बेटियों और नारी का सम्मान नहीं होता है, वहाँ विनाश निश्चित है। नारी वंदन आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ की सराहना की। कार्यक्रम में उन्होंने कई बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुये कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक बिल सर्वसम्मति से पास होना एक अहम कदम है। वहीं उन्होंने भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों के खिलाफ हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार के सफल पहलुओं का जिक्र किया। कार्यक्रम में भारत की प्रगति और बुनियादी ढांचे के विकास पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर फाइन आर्ट्स विभाग के छात्रों ने मुख्य अतिथि को एक सुंदर पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। बी.टेक की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

वहीं वि०वि० के कुलपति ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएँ आसीन रही है, जो बराबरी के दर्जे का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

इस कार्यक्रम में डॉ० अश्वनी कुमार, डॉ० आशीष गर्ग, डॉ० उमेश कुमार, डॉ० नेहा शर्मा, रविन्द्र कुमार, मंशा, डॉ० विनिता, डॉ० विभा गर्ग, विपुल चौधरी, ममता रानी चौधरी, नेहा रानी, ममतेश सोलंकी, सनाउल मुस्तफा एवं प्रीति तोमर आदि के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button