बरेली

बरेली पुलिस ने 60 लाख की कीमत के 290  गुम हुए मोबाइल बरामद किए

एसपी सिटी ने लोगों को सौंपे

नेशनल प्रेस टाइम, ब्यूरो।

बरेली। जिस मोबाइल को लोग खो जाने के बाद दोबारा मिलने की उम्मीद छोड़ देते हैं, उसे खोज निकालने का बीड़ा उठाया है बरेली पुलिस ने। मई महीने में जिले भर से गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में जुटी पुलिस ने 290 मोबाइल खोजकर उनके असली मालिकों को वापस सौंपे हैं। इनकी कुल कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।

आपको बता दे बुधवार को पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। एसपी सिटी मानुष पारीक ने खुद मोबाइल लौटाकर इस पहल को जनता से जोड़ने की कोशिश की। फोन पाकर कई लोगों के चेहरे पर अलग ही मुस्कान थी क्योंकि किसी ने नया फोन खरीद लिया था तो किसी ने उम्मीद ही छोड़ दी थी। इस पूरे ऑपरेशन में सर्विलांस सेल और थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से खोए हुए फोन की लोकेशन ट्रेस की और उन्हें ढूंढ निकाला। पुलिस अधिकारियों की मानें तो गुम मोबाइल की बरामदगी अब हर महीने की नियमित प्रक्रिया बनेगी ,एसएसपी अनुराग आर्य ने इस अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। इसकेअलावा कई अन्य थानों के पुलिसकर्मियों को भी प्रशंसा पत्र दिए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button