रामपुर शाहबाद
बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे वृद्धि जख्मी, रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मित्तरपुर निवासी शहजादे मलिक दवाई लेकर पैदल घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान घारमपुर गांव में अपनी ससुराल से राखी बंधवाकर घर लौट रहे जिला मुरादाबाद थाना बिलारी के गांव सायगढ़ निवासी मुकेश ने वृद्ध को पीछे से मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



