बुलंदशहर

रक्षाबंधन पर्व मनाया गया धूमधाम से 

बहनों ने सजाई भाईयों की कलाइयां 

बाजारों में भारी भीड़, जगह जगह जाम,पुलिस रही मुस्तैद 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
औरंगाबाद बुलंदशहर  बहन के अमर प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को धूमधाम और श्रृद्धा भाव से मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों की कलाइयां रंग-बिरंगी राखियों से सजाईं।माथे पर तिलक व अक्षत लगाकर उनकी दीर्घायु होने और कुशलता की कामना की। भाईयों ने भी अपनी बहिनों को उपहार नेग देकर सम्मानित किया और उनकी रक्षा का प्रण लिया।
प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर में मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री जी ने भी रक्षाबंधन महोत्सव पर रक्षा सूत्र बंधन किया और सभी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। बाजारों में मिष्ठान उपहार  रैडीमेड वस्त्र आभूषण आदि की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ लगी रही। बहन भाईयों के आवागमन के चलते स्टेट हाइवे पर वाहनों की आवाजाही के चलते अनेक बार जाम की स्थिति बनी लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रही। वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश कुमार चौधरी, कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह उप निरीक्षक दानिश रज़ा आदि ने भारी मशक्कत करते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से बनाये रखी। पर्व शांति और सद्भाव पूर्वक संपन्न हो जाने से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button