
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : रोटरी क्लब फ्रेगरेंस की नई कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया। जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए मुक्ता अग्रवाल को अध्यक्ष तथा उषा कुमार को सेक्रेटरी नामित किया गया। शालू मित्तल, हेमा अग्रवाल ,साक्षी, शुभ्रा बंसल, मनीषा मेहरा, सविता अग्रवाल, अंजू अदलखा, सीमा सिंघल ,गीता जुनेजा, मुनिता रेकरीवाल ,निधि अग्रवाल, लेखा खंडेलवाल, किरण, ज्योति खुराना, रेनू ग्रोवर, सुषमा, पूनम, नीरा अग्रवाल,झरना मिश्रा आदि सदस्य नई टीम में सम्मिलित है। इस अवसर पर क्लब की चार्टर अध्यक्ष सुधा गुप्ता, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित टीम ने समाजसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रोटरी के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।



