बागपत

गोरीपुर (बागपत) में कांग्रेस कार्यालय का भव्य उद्घाटन

गोरीपुर (बागपत) में कांग्रेस कार्यालय का भव्य उद्घाटन, जल्द घोषित होगी नई कार्यकारिणी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बागपत। गोरीपुर गांव में रविवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक क्षण बना, जब जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने कांग्रेस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। यह पहला अवसर है जब बागपत जैसे महत्वपूर्ण जनपद में कांग्रेस का अपना स्थायी कार्यालय शुरू हुआ है।

जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने उद्घाटन के दौरान कहा, बागपत जैसे ज़िले में अब तक कांग्रेस का स्थायी कार्यालय न होना एक कमी थी, जिसे आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूरा किया गया। यह कार्यालय न केवल संगठन की मजबूती का प्रतीक बनेगा, बल्कि आने वाले जिला पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का केंद्र भी रहेगा।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी, जिसमें हर वर्ग के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

कार्यक्रम की संचालन और अध्यक्षता राजीव सेन ने की, जिन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कार्यालय हर कार्यकर्ता का है, और यहीं से कांग्रेस को फिर से मजबूती मिलेगी।”

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर, शकील अहमद, अनिल तोमर, धर्मेंद्र तोमर, राजीव कश्यप, रूबी कश्यप, फैज भाई, संदीप शर्मा, एडवोकेट सरफराज मलिक, रामपाल वर्मा, राजेंद्र चौहान, ओमपाल कश्यप, शहर अध्यक्ष राम हरि, रामकुमार कश्यप, अनिल कश्यप, जियाउल, शेखर विश्वकर्मा, ओमपाल विजयवाड़ा, अनंत भारद्वाज, जग मेहर कश्यप, किरणपाल कश्यप, क्षितिज त्यागी, आशु पंडित, साथ ही, बड़ी संख्या में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button