आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के द्वारा जेएसएलपीएस के द्वारा परिसंपत्ति का किया गया वितरण
Asset distribution through JSLPS through Your Scheme Your Government at Your Doorstep Programme

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो ।
साहिबगंज आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को साहिबगंज सदर प्रखंड अंतर्गत हाजीपुर पूरब पंचायत के पंचायत भवन और किशनप्रसाद पंचायत भवन दोअलग अलग पंचायत में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को साहिबगंज अनुमंडल अधिकारी SDM साहिबगंज सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी बासुकीनाथ टुडू झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष,झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य व झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया है। जैसे मैया सम्मान योजना,वृद्धा पेंशन,कृषि विभाग,पशुपालन विभाग,शिक्षा विभाग,चिकित्सा विभाग,JSLPS ग्रामीण विकास विभाग,आदि सभी विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया।
जिसमें इस पंचायत के लगभग 2500 सखी मंडल की दिदिया भाग ली एवं अपने अपने इच्छानुसार विभिन्न विभागों के योजना का लाभ प्राप्त किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से साहिबगंज अनुमंडल पदाधिकारी SDM और प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आंचलअधिकारी बासुकीनाथ टुडू, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य बबलू कुमार एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप कुमार सिंह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शशि कुमार राय,प्रखंड बड़ा बाबू आरती पहरिन,JSLPS से ब्लॉक एंकर पर्सन कामेश्वर साहा,कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश कुमार साह एवं विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित JSLPS के दवारा सखी मंडल की दीदियो को निम्न परिसंपत्ति का वितरण किया गया, CCL चैक 32 लाख हाजीपुर पूरब एवं CCL चैक 18 लाख किशनप्रसाद और आईडी कार्ड हाजीपुर पूरब पंचायत से मधु कुमारी रीना देवी एवं अन्य सखी मंडल सदस्यों को दिया गया।



