हापुड़

युवती को जबरन बाइक पर बैठा कर ले गए बाइक सवार, केस दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवती बाजार से सामान लेने के दौरान बाइक पर जबरन बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने कोतवाली मे दी शिकायत में बताया कि उनकी 26 वर्षीय बेटी बाजार से सामान लेने गई थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही दो युवक उसे मोटरसाइकिल पर जबरन बैठा कर ले गए। उनके एक पड़ोसी की पत्नी ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी युवकों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button