हजारीबाग
कल्याण विभाग द्वारा चुरचू प्रखण्ड के दस अनुसूचित जनजाति बहुल गावो में वाद्य यंत्रों का वितरण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ चुरचू प्रखण्ड मुख्यालय के प्रांगण में कल्याण विभाग द्वारा आठ अनुसूचित गांवों के बीच वाध यंत्रों का वितरण प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ललित राम व नवनियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ,प्रभारी कल्याण पदाधिकारी काशीनाथ गुप्ता में हाथों किया गया . वाध यंत्रों में मांदर , नगाड़ा,राहड़ा ,बानाम,जोड़ा तिरियो ,घंटा शामिल है वाद्य यंत्र मिलने वाली अनुसूचित गांवों में मुख्य रूप से कसियाडीह , सरबाहा , बाली करमाली टोला , कर्माबेडा परबाद ,चिरूबेडा ,बिनकरवा , बालीडीह ,लोठे व झरना शामिल है मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ललित राम ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देना है प्रभारी प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी काशीनाथ गुप्ता ने बताया कि उन अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों को वाध यंत्र दिया गया है जिन गांवों में पूर्व में मांझी हाउस या धुमकुड़िया भवन का निर्माण हो . इस अवसर पर धुमकुड़िया भवन निर्माण लाभुक समिति के अध्यक्ष व सचिवों में मुख्य रूप से प्रकाश टुडु , संजय सोरेन ,विकास टूडू ,राजू टुडु , संतोष हंसदा , अनुराग मुर्मू, रमेश टुडु ,बिरजा हँसदा , सुनील टुडु, संतोष टुडु ,अशोक हेम्ब्रोम सहित अन्य शामिल है।



