ललितपुर

प्रश्नोत्तर के जरिए बच्चों की प्रतिभा परखी, पुरस्कार व पठन-पाठन सामग्री बांटी

पं. विश्वनाथ शर्मा न्यास की पहल, सांसद अनुराग शर्मा के ट्रस्ट प्रभारी डा.एसपी पाठक व जगदीश प्रसाद पाराशर ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। ग्राम पंचायत अडवाहा स्थित कंपोजिट विद्यालय अडवाहा में मंगलवार को पं.विश्वनाथ शर्मा न्यास के तत्वावधान में बच्चों के लिए प्रश्नोत्तर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा के ट्रस्ट प्रभारी डा.एसपी पाठक एवं पूर्व सहायक लेखाधिकारी जगदीश प्रसाद पाराशर ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक जानकारी एवं प्रतिभा को परखा। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी बच्चों को पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की गई। सामग्री मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अतिथियों ने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार की ओर से क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा, पं. विश्वनाथ शर्मा न्यास तथा कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय परिवार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका अन्नपूर्णा गोस्वामी, अंकित शर्मा, सरिता जैन, पार्वती, घनश्याम सिंह राजपूत, सुनीता, सुशीला, मानकुंवर एवं बसन्ती सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button