अमरोहा

अमरोहा में दलित समाज के साथ अभद्रता दुर्व्यवहार के आरोप में दरोगा विपिन तोमर को हटाया गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर में दलित समाज के प्रति जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप में घिरे दरोगा विपिन तोमर को एसपी के आदेश पर हटा दिया गया है l जिसको लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन बीआर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी के नेतृत्व में सीओ कार्यालय हसनपुर पर धरना प्रदर्शन किया था l प्रदर्शनकरियों का आरोप था l कि रहरा थाने के अंतर्गत गंगानगर चौकी टी पॉइंट पर तैनात दरोगा विपिन तोमर को जेबड़ा गुर्जर गांव के जाटव समाज के लोगों के साथ गली गलौज और जाति सूचक शब्दों के साथ मनमानी करने के आरोप में और जाटव समाज के लोगों को फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी देने के मामले में और आए दिन महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने l व बच्चों के मोबाइल छीनने के आरोप में भारतीय किसान यूनियन बीआर अंबेडकर ने सीओ कार्यालय हसनपुर में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया था l जिसको लेकर क्षेत्राधिकार दीप कुमार पंत के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया था l और उनको तत्काल हटाने की मांग की गई थी l जिसको लेकर एसपी के आदेश पर  गंगानगर टी पॉइंट चौकी पर तैनात दरोगा को हटा दिया गया हैl
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button