सिंगरौली
जेपी पावर प्लांट निगरी में विद्यार्थियों को कराया गया औद्योगिक भ्रमण
औद्योगिक भ्रमण से स्कूल बरका विद्यार्थियों में खुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सिंगरौली जिले के सरई तहसील अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बरका के छात्र-छात्राओं को जेपी पावर प्लांट निगरी जाकर औद्योगिक भ्रमण कराया गया, भ्रमण के दौरान आईटी-आईटीइएस के छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही, जो की दिनांक 22/09/2025 को जिसमें आईटी प्रशिक्षक – लाल कुमार प्रजापति व कंपनी के कर्मचारीयों ने औद्योगिक संबंधित जानकारी दी गई। और एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों को वन विभाग नर्सरी निगरी का औद्योगिक भ्रमण कराया गया जहां सुप्रिया साहू व नर्सरी के कर्मचारी द्वारा व्यावसायिक खेती संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई बस इतना ही नहीं, जेपी पावर प्लांट निगरी के प्रबंधन द्वारा बच्चों को यह भी प्रोत्साहित किया गया कि, शिक्षा व्यक्ति को ऊंचाइयों तक ले जाता है, सभी छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा अर्जित कर अपने माता-पिता परिवार का नाम रोशन करें।



