उधार के रुपए मांगने पर मिठाई विक्रेता की दबंगों ने पीट पीटकर करी हत्या
भारी पुलिस बल मौके पर तैनात,हत्या करके आरोपी हुए फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड़ (यूपी)। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांवअठसैनी में मामूली बात पर दबंगों ने जलेबी की दुकान पर दुकानदार की पीट पीटकर हत्या कर दी । उधार दिए रुपए मांगने पर गांव के ही चार दबंगों ने पीट-पीटकर दुकानदार संजय कश्यप की हत्या कर दी । उधार के रुपए मांगने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने के बाद जमकर मारपीट हुई । गांव के ही चार दबंगों ने 45 वर्षीय दुकानदार संजय कश्यप को बेरहमी से पीटा। ग्रामीणों द्वारा गंभीर घायल संजय को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की जबकि वहीं चारो आरोपी हत्या करके मौके से फरार हो गए । अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ गढ़ स्तुति सिंह सहित भारी पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में हंगामे की स्थिति को पुलिस ने नियंत्रित का लिया । शव को पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार , जनपद हापुड के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के आठसैनी गांव में संजय कश्यप (45 वर्ष) की जलेबी मिठाई की दुकान है ,जिसमें वह किराने का भी सामान रखता है । गांव के ही एक युवक ने संजय से कुछ रुपया उधार ले रखा था । संजय ने कई बार उधार दिया रुपया वापस मांगा तो आरोपी संजय को धमकी देता था । आज सुबह आरोपी युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ संजय की दुकान पर पहुंचा और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । पड़ोसियों ने उसे बचाया और पास ही अस्पताल लेकर गए , जहां डॉक्टर ने उसकी मृत्यु घोषित कर दी । इसी बीच मौका पाकर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए । मृतक के परिजनों ने गांव में हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ गढ़ स्तुति सिंह, गढ़ इंस्पेक्टर मनोज बालियान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर हंगामे को शांत किया है । पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।



