लातेहार
अज्ञात स्कार्पियों वाहन ने मारी टक्कर, तीन घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
लातेहार (झा०खं०), लातेहार जिला के बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर सोमवार को बारात से लौट रहे एक स्कॉर्पियो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे स्कार्पियो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुनील सिंह (65 वर्ष), ललन सिंह (80 वर्ष), अवध नारायण सिंह (77 वर्ष) सभी ग्राम जावाबार थाना बारियातू निवासी चतरा से बारात में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोनिया ग्राम के समीप एक अज्ञात वाहन ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दिया । जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए ।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।



