गाजियाबाद
सेवा अभियान — जरूरतमंदों के लिए गर्म कपड़ों का वितरण कैंप 1 जनवरी को लोनी में
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : नववर्ष के अवसर पर मानव सेवा और सहयोग की भावना को समर्पित एक सामाजिक पहल के तहत दिनाँक 1 जनवरी 2026, दिन गुरुवार, प्रातः 10 बजे से “अपना घर” कशमीरी लाल जैन भवन, पंजाब नेशनल बैंक के सामने, बलराम नगर, लोनी में गर्म कपड़ों का एक नि:शुल्क वितरण कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप आयोजक डा प्रवीण जैन ने बताया कि
इस कैंप में ज़रूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए गर्म कपड़े, कंबल, जर्सी, कैप, मोज़े, जूते, आयुर्वेदिक दवाइयाँ तथा सर्दी में उपयोगी अन्य सामग्री वितरित की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जो इन वस्तुओं को खरीदने में सक्षम नहीं हैं।
आयोजनकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें, स्वयं उपस्थित होकर अपने हाथों से सामग्री वितरण करें और अधिक से अधिक लोगों को भी साथ लाएँ, ताकि अधिक जरूरतमंद लोग इस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकें।



