पाकुड़

पहली सोमवारी पर शिवगंगा में एनडीआरएफ रही मुस्तैद

NDRF remained on alert at Shivganga on the first Monday of Shravan.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बासुकीनाथ, दुमका। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 की पहली सोमवारी पर शिवगंगा सरोवर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम मोटर बोट और आधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों के साथ तैनात रही। प्रशिक्षित जवान लगातार गश्त करते हुए स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर नजर बनाए रहे। जिला प्रशासन ने पूरे श्रावणी मेला अवधि के लिए शिवगंगा में एनडीआरएफ की तैनाती की है। प्रशासन का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निर्भय वातावरण उपलब्ध कराना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button