अमरोहा

हसनपुर राझोहां मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर-रझोहा मार्ग पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अंबेडकर नगर निवासी करतार सिंह पुत्र रघुवीर सिंह रविवार रात हसनपुर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह रझोहा के निकट पहुंचे, तभी उनके आगे चल रहे एक वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे करतार सिंह अपनी बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और वाहन से टकरा गए। टक्कर के बाद बाइक सड़क पर फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायल को एंबुलेंस की सहायता से हसनपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर  आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button