हापुड़

सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालु

ब्रजघाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने पहुंचे एस पी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड (यूपी) –  हापुड़ के मंदिरों में आज सावन का पवित्र पहला सोमवार मनाया जा रहा है शिवमंदिरो में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं ।शिव मंदिरो में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है । पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं

प्राचीन शिद्धपीठ सबली मंदिर में भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं ।श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल तैनात किया गया है ।

जबकि वहीं हापुड के एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मंदिरों और ब्रजघाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात के इंतजाम की जांच की ।
तथा ब्रजघाट पर बैरिकेडिंग एवं घाटों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button