संभल

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत की बैठक में वर्ष 2026 के सम्मानों की घोषणा दी गई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

संभल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत की बैठक में वर्ष 2026 के सम्मानों की घोषणा सोमवार को कर दी गई। जिसमें प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी का चयन प्रदेश गौरव सम्मान के लिए जबकि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के कुलपति प्रो सचिन माहेश्वरी का चयन सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन इसके साथ ही मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया का चयन महात्मा गौतमबुद्ध शान्ति सम्मान के लिए चयन किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत की बैठक समिति के प्रशासनिक कार्यालय सम्भल में समिति के संरक्षक/ सलाहकार डॉ ए एच रजा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में कार्यो की समीक्षा करते हुए समिति के अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व महासचिव कुसुम ने संयुक्त रूप से वर्ष 2026 के सम्मानों की पहली सूची जारी कर दी गई।जिसमें प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी का चयन प्रदेश गौरव सम्मान के लिए जबकि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के कुलपति प्रो सचिन माहेश्वरी का चयन सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन इसके साथ ही मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया का चयन महात्मा गौतमबुद्ध शान्ति सम्मान के लिए चयन किया गया। तथा इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी को भारत-रत्न डॉ बी आर अम्बेडकर प्रतिभा सम्मान के लिए जहां चयन किया गया वहीं एटा के जिला जज (एमएसीटी) का चयन साबित्री बाई फूले सम्मान के लिए किया गया। जबकि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली के उपनिदेशक नसीम नकबी का चयन साहित्य रत्न सम्मान के लिए किया गया। सम्भल के उद्योगपति कमल कौशल वार्ष्णेय का चयन सम्भल गौरव सम्मान के लिए जबकि सम्भल के चिमियावली गांव निवासी विकलांग मंजू का चयन महिला सशक्तिकरण सम्मान के लिए किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में मुरादाबाद की डॉ शिवा मकसूद का चयन वरिष्ठ समाजसेविका व महिला रोग विशेषज्ञ डॉ सुधा सक्सेना की स्मृति में दिये जाने वाले डॉ सुधा सक्सेना स्मृति एवार्ड के लिए किया गया। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर खुम्वार की सहायक अध्यापिका जबेरिया तारिक का चयन हम्माद अहमद स्मृति अवार्ड के लिए किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2026 के शिक्षक कर्त्तव्यनिष्ठ सम्मान के लिए डॉ राष्ट्र वर्धन – प्राचार्य ( राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सम्भल), डॉ अमृतेश अवस्थी एवं डॉ अजय कुमार ( एमजीएम कॉलेज सम्भल), नुशक सबा प्रवक्ता (आजाद गर्ल्स इण्टर कॉलेज सम्भल, मनोज कुमार सहायक शिक्षक (अजकदीर इण्टर कॉलेज सम्भल), मनोज कुमार शर्मा – प्रधानाचार्य (ग्लोबल हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल बदायूं), एवं डॉ नेहा मलय – प्रधानाचार्या (भगत जी इंटरनेशनल स्कूल बहजोई) का चयन किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाहिद रजा ने बताया कि सम्मानों की दुसरी सूची शीघ्र ही घोषित की जायेगी। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाहिद रजा, महाप्रबंधक रूबी, उपाध्यक्ष चिंकी दिवाकर, उप परीक्षा सचिव मन्जू सक्सेना, मन्तशा तौफीक, आसिया जूही, चांदनी खान, प्रदीप कुमार गुप्ता, रजनी कान्ता चौहान आदि मौजूद रहें। अध्यक्षता डॉ ए एच रजा व संचालन चिंकी दिवाकर ने किया। इसके अलावा हरियाली तीज पर्व पर दिनांक 09 अगस्त को होने वाले तीजोत्सव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button