बरेली
शतरंज प्रतियोगिता में जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता में जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज हिमकरपुर चमरोआ की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
नवाबगंज ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र स्थित इस विद्यालय की छात्रा आकांक्षा गंगवार ने जनपद में द्वितीय स्थान और दीक्षा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। दोनों की सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजीत सक्सेना और प्रबंधक ललित मोहन गंगवार ने छात्राओं व व्यायाम शिक्षक सुरेंद्र प्रताप को बधाई दी। नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार ने भी शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दोनों छात्राएं अब शाहजहांपुर में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।




