सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। पवित्र श्रावण मास को भगवान शिव का मास माना जाता है। आज सावन के पहले सोमवार को खैरथल सहित ग्रामीण इलाकों के विभिन्न शिवालयों सहित अन्य देवालयों में भक्तों की भारी भींड़ उमड़ी रही।
श्रद्धालुओं का तांता सुबह से ही मन्दिर में लगा रहा। इस दौरान प्रसिद्ध मन्दिरों के रास्तों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए भक्त सेवा भाव के साथ लगे हुए थे।
मंदिर परिसर में मेले जैसा रहा माहौल
श्रावण मास होने से शिवालयों के परिसर में मेला जैसा दृश्य दिखाई दे रहा था। शहर के आनन्द नगर शिवालय मंदिर, सीताराम महादेव मन्दिर,परशुराम बगीची महादेव मन्दिर,पुरानी मण्डी मन कामेश्वर शिव मन्दिर, मातोर रोड शिव मन्दिर,भूतेश्वर महादेव ,पहाडी महादेव मंदिर, सौरखा महादेव मंदिर सहित अन्य जगहों पर स्थित शिव मन्दिरों में भोर से ही सूर्योदय के पहले भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना करने के लिए उमड़ पड़ी।
मन्दिरों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक करते हुए विधि विधान से फल ,फूल,बेलपत्र,भांग,धतूरा धूप,दीप,नैवैद्य ,अगरबती आदि से भोले शंकर की पूजा अर्चना की। शिव भक्त हर-हर महादेव,ऊं नमः शिवाय आदि के उद्घोष कर रहे थे।


