हापुड़

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय में चोरों ने लगाई सेंध

77 हजार रुपए , जरूरी दस्तावेज की चोरी हुई

शहर के वीआईपी क्षेत्र में चोरी होने से ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज की रात्रि गश्त पर सवाल उठे

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – हापुड़ में बेखौफ चोरों ने बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के दफ्तर में फिर से सेंध लगाकर बड़ी चोरी की है। चोरों ने दीवार काटकर अंदर घुसकर न केवल नकदी ले गए बल्कि अहम दस्तावेज भी गायब कर दिए। यह घटना हापुड के पॉश कालोनी प्रीत विहार स्थित महादेव प्रॉपर्टीज कार्यालय में हुई, जहां दो साल के अंदर चौथी बार चोरी हुई है। प्रीत विहार में हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण के पास स्थित महादेव प्रॉपर्टीज कार्यालय बीजेपी नेता पिंटू प्रधान का दफ्तर है। रविवार रात या सोमवार तड़के चोरों ने दफ्तर की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने वहां रखे 77,000 रुपये नकद और कई जरूरी बैनामे व दस्तावेज उठा लिए। घटना की सूचना मिलते ही हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष पिंटू प्रधान ने बताया कि यह उनके दफ्तर में दो साल के भीतर चौथी चोरी है। इससे पहले भी तीन बार चोर अंदर घुस चुके हैं, लेकिन हर बार पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि इस वीआईपी कॉलोनी में बीजेपी का जिला कार्यालय , प्राधिकरण का कार्यालय सहित कई जज रहते हैं और मेरे कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर कलेक्ट्रेट और एस पी कार्यालय है । ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज अपने चौकी में ही बैठे रहते हैं । पुलिस की रात्रि गश्त नहीं होने का फायदा चोर बार-बार उठा रहे हैं।

हालांकि वहीं पुलिस ने मौके पर फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटाए हैं। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में चेकिंग शुरू कर दी गई है। चोरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं ।

इस घटना से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और प्रॉपर्टी कारोबारियों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ाई जाए और चोरों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button