रामपुर शाहबाद
शाहबाद में रामलीला का मंचन, धूमधाम से हुआ उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शाहबाद में रामलीला का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला का उद्घाटन किया गया रविवार रात 8 बजे रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा श्री गणेश की आरती और फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया। रामलीला के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आराध्य है। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के त्याग को नई पीढ़ी जान पाती है। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। मंच का संचालन कोषाध्यक्ष केशव गुप्ता ने किया। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, रामलीला कमेटी के महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, महा प्रबंधक देवेंद्र अग्रवाल, व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष मुकेश चंद गुप्ता, जीके पाठक, महेश गुप्ता, वेद प्रकाश चंद्रवंशी, मयंक अग्रवाल आदि रहे।



