अमरोहा
स्वास्थ्य केंद्र में चोरी से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निरयाबली खादर स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर इनवर्टर-बैटरा सहित हजारों का सरकारी सामान साफ कर दिया। चोरी से गुस्साए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजेश के नेतृत्व में केंद्र परिसर में प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।ग्रामीणों का आरोप है कि डेढ़ साल पहले हुई चोरी का भी अब तक खुलासा नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण सीसीटीवी कैमरे और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग पर अड़े रहे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।



