गाजियाबाद
राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी
कांग्रेस कार्यकर्ता कराएंगे टीला मोड़ थाने में FIR दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। लोकसभा में विपक्ष नेता और सांसद श्री राहुल गांधी को भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेवन द्वारा लाइव टीवी चैनल पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के महासचिव अकबर चौधरी ने बताया कि इस गंभीर घटना के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता 2 अक्टूबर 2025 को थाना टीला मोड़, लोनी रोड, गाजियाबाद में FIR दर्ज कराने के लिए एकजुट होकर पहुंचेंगे।
अकबर चौधरी ने बताया कि यह एक गंभीर आपराधिक मामला है और इसे किसी भी तरह से अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह इस न्यायिक कार्रवाई में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और लोकतंत्र तथा अपने नेता कि सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाएंगे
अकबर चौधरी ने कहा, “हम किसी भी तरह की धमकी या हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह हमारी जिम्मेदारी है कि लोकतंत्र की रक्षा करें और ऐसे गंभीर मामलों में अपनी आवाज बुलंद करें।”
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कदम न केवल सुरक्षा के लिए बल्कि राजनीतिक और सामाजिक संदेश देने के लिए भी महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता इस दिन अधिकतम संख्या में टीला मोड़ थाने उपस्थित रहेंगे और कानून के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगे