बेतुल

बैतूल शासकीय महाविद्यालय मुलताई में आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
बैतूल : मुलताई शासकीय महाविद्यालय मुलताई में राष्ट्रीय सेवा योजना(सयुक्त इकाई) के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण आहार संबंधित शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजककर्ता प्रो. प्रियंका भोपते ने बताया कि, कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर कमलेश सरिया द्वारा सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई से डॉक्टर खान मैडम एवं उनके सहयोगी उपस्थित रहे स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण एवं हीमोग्लोबिन की जांच करवाई तथा डॉक्टर ने उन्हें स्वस्थ शरीर से संबंधित पोषण आहार की जानकारी प्रदान की गई जिससे वे अपनी पढ़ाई के साथ अपने मन मस्तिष्क को स्वस्थ और निरोगी रख सके। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ बी.आर. बारस्कर, प्रो. तारा बारस्कर, डॉ. विनय राठौर, एनएसएस प्रभारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते, डॉ. ममता राजपूत, डॉ अनुज डोनिवाल, डॉ. रविशंकर शुक्ला और प्रो. कृष्णा नरवरे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन डॉ. टी.एम. नागवंशी एवं डॉ दीपिका पिपरदे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रभारी डॉ. ममता राजपूत के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस  स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 100 से अधिक छात्रों ने भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं स्वस्थ शरीर से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button