गाजियाबाद

हिंडन नदी पर नए पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

विधायक नंदकिशोर गुर्जर के प्रयास से ₹25 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद। जिला प्रभारी मंत्री मा. असीम अरुण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गाजियाबाद जनपद में  होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, कमिश्नर रविंद्र गौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दिल्ली–सहारनपुर मार्ग निर्माण, जलभराव की समस्या, ट्रैफिक प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए इनका शीध्र निस्तारण कराने  की मांग की।
लोनी की सड़कों के मरम्मत कार्य को बैठक में उठने के बाद गति मिलेगी
समीक्षा बैठक के उपरांत विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की अचानक बैठक बुलाई और लोनी क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों को तत्काल दुरुस्त करने के कार्य को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने विधायक नंदकिशोर गूर्जर को जानकारी देते हुए बताया  कि 7 अक्टूबर से दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर मरम्मत कार्य प्रारंभ हो जाएगा।  इसके अलावा लोनी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों को लगभग ₹20 करोड़ की लागत से इन सड़कों का नवीनीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
हिंडन नदी पर नया पुल बनेगा
क्षेत्र में वर्षों से लंबित जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को भी अब पूरा किया जा रहा है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर के सतत प्रयासों से राजनगर से फारुखनगर-असालतपुर तक हिंडन नदी पर नए पुल के निर्माण की कार्ययोजना को भी अब  स्वीकृति मिल गई है।
करीब ₹25 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाला यह पुल लोनी क्षेत्र सहित गाजियाबाद के लाखों लोगों को सीधा लाभ प्रदान करेगा तथा इससे लोनी व गाजियाबाद के बीच की दूरी कम होगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button