अमरोहा
अमरोहा में चेन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम
कार चालक ने बदमाशों की बाइक को मारी टक्कर, लोगों ने पकड़कर की पिटाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में टीपी नगर चौकी के पास एक मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी से बदमाशों ने चेन छीनने की कोशिश की। शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे की इस घटना में बाइक सवार दो बदमाश महिला की सोने की चेन छीनकर भागने लगे।महिला ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा किया। राहगीर भी मदद के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान एक कार चालक ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए भागते बदमाशों की बाइक को टक्कर मार दी। बाइक गिरते ही मौके पर जमा भीड़ ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया।स्थानीय लोगों ने बदमाशों की जमकर धुनाई की और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



