बरेली

एसआरएमएस रिद्धिमा में तीन दिवसीय कथक कार्यशाला शुरू

बिरजू महाराज की पुत्री ममता दे रहीं प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में 8 से 10 अक्टूबर तक तीन दिवसीय ‘कथांगिक – कथक कार्यशाला’ का शुभारंभ हुआ।
कार्यशाला में सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना, कोरियोग्राफर एवं गुरु विदुषी ममता महाराज 46 प्रतिभागियों को कथक की पारंपरिक शैली, उसकी बारीकियों और तकनीकों का प्रशिक्षण दे रही हैं।
विदुषी ममता महाराज विश्वविख्यात कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की सुपुत्री एवं लखनऊ घराने की प्रतिष्ठित कलाकार हैं। उनके सान्निध्य में प्रतिभागियों को भाव, अभिनय, पद-संचालन, ताल, लय, तत्कार, चक्कर और अभिव्यक्ति का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण में राग कांदा मोहिनी में आधारित तराना (तीनताल) तथा पंडित बिंदादीन महाराज द्वारा रचित ठुमरी “आवत श्याम लचक चले मुकुट धरे” पर विशेष अभ्यास कराया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा से जोड़ते हुए उनकी कलात्मक अभिव्यक्ति को सशक्त बनाना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button