बरेली
रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर लोजपा ने दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला अध्यक्ष अनिकेत शर्मा लल्ला भैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके सामाजिक न्याय और समानता के विचारों को याद किया गया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि पासवान का जीवन गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।




