बरेली

केसीएमटी प्राचार्य डॉ. आरके सिंह को मिला शिक्षा अनुसंधान नवाचार पुरस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। शिक्षा में अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए केसीएमटी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह को प्रतिष्ठित शिक्षा अनुसंधान नवाचार पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदपुर के तत्वावधान में बरेली कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में दिया गया। संगोष्ठी का विषय ‘शिक्षा में अनुसंधान एवं नवाचार का महत्व : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर’ था, जिसे राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ ने प्रायोजित किया था।
डॉ. सिंह को यह पुरस्कार वैज्ञानिक अनुसंधान, शैक्षिक नवाचार और बहुविषयक शोध में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान मिलने पर केसीएमटी महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रबंधन, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों और शिक्षकों को अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button