मेरठ

आंतरिक गुणवत्ता निर्धारण प्रकोष्ठ की तृतीय बैठक का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता निर्धारण प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की आंतरिक व बाह्य सदस्यों की तृतीय बैठक का आयोजन ऑनलाइन किया गया।

बैठक का शुभारम्भ डा. आशीष पाठक द्वारा माँ सरस्वती की वंदना से किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन और स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. लता कुमार ने महाविद्यालय में आयोजित सभी शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर गतिविधियों की मार्च से जून चार माह की आख्या प्रस्तुत की, साथ ही उक्त अवधि में महाविद्यालय प्राध्यापकों द्वारा प्रकाशित शोध पत्रों, पुस्तकों एवं पुस्तक अध्यायों के बारे में बताया गया। प्रकोष्ठ के बाह्य सदस्य के रूप में बैठक से संयोजित प्रीतीश कुमार ने महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए अपनी शुभकामनाएँ प्रस्तुत करते हुए कहा कि महाविद्यालय को अपने कार्यक्रमों की रूपरेखा नेक मानकों के अनुसार तैयार करनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं के विकास के लिए सभी तरह की सहायताओं का आश्वासन दिया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाए कार्यक्रम

बेटियाँ फाउंडेशन की समाजसेवी अंजू पांडे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम किए जाएं और आगामी सत्र में नैक गुणवत्ता के अनुरूप योजनाएं निर्मित की जाएं। बैठक में बाह्य सदस्य पार्षद दीपक वर्मा, शुभेंदु मित्तल, प्रो. बीरपाल सिंह, डा. एके सक्सेना ने अपनी शुभकामनाएं प्रस्तुत कीं। बैठक में पुरातन छात्राओं, अभिभावकों और वर्तमान छात्रा प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम का संयोजन प्रकोष्ठ समन्वयक प्रो. लता कुमार एवं संचालन सह-समन्वयक डॉक्टर भारती शर्मा ने किया। रिपोर्ट लेखन डा. ज्योति चौधरी और डा. सोशल ने किया। कार्यक्रम में आइक्यूएसी के सभी सह-समन्वयकों और सदस्यों की प्रतिभागिता रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button