ललितपुर

ललितपुर में स्काउट एवं गाइड ‌द्वारा तम्बू निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

तेरईफाटक ललितपुर – आज वीणा वादिनी बालिका इण्टर कॉलेज तेरईफाटक ललितपुर में स्काउट एवं गाइड ‌द्वारा तम्बू निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य व सहायक स्काउट कमिश्नर श्री मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि अनुशासन व चरित्र निर्माण के लिए स्काउट एवं गाइड का महत्वपूर्ण स्थान है।यह भारत स्काउट एवं गाइड गैर राजनीतिक संगठन है जिसका उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में चरित्र निर्माण, देशभक्ति, सेवाभाव उत्पन्न करना है।इस आन्दोलन का आदर्श वाक्य तैयार रहो है और इसका वादा है कि ईश्वर और  देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या रमा तिवारी, महेंद्र सिंह परिहार, अर्चना राजा,रिषव कौशिक, राजा जी, सुभद्रा परिहार, सृष्टि तिवारी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन स्काउट एवं गाइड प्रभारी श्रेया तिवारी ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button