अमेठी

दक्षिण भारत ग्रैंड कायस्थ महासम्मेलन 2026 की तैयारी हेतु जीकेसी कर्नाटक की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस कर्नाटक सम्पूर्ण विश्व के कायस्थों को एक सूत्र में पिरोने को दृढ़ संकल्पित ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के प्रयास को मजबूती देने के लिए दक्षिण भारत ग्रैंड कायस्थ महासम्मेलन 2026 का आयोजन करने जा रहा है।उक्त जानकारी जीकेसी मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक अति महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य समुदाय में बेहतर समन्वय, सदस्यता विस्तार तथा आगामी दक्षिण भारत ग्रैंड कायस्थ महासम्मेलन जनवरी 2026 की तैयारियों पर चर्चा करना था। बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय महासचिव नवीन कुमार ने की तथा संचालन कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष नितेश शरण द्वारा किया। सर्व प्रथम उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया और घोषणा की कि पहला दक्षिण भारत ग्रैंड कायस्थ महासम्मेलन जनवरी 2026 में बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार मानवेंद्र ने सभी सदस्यों से इस आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए अपने सुझाव और सहयोग देने का आग्रह करते हुए कहा कि दक्षिण भारतीय कायस्थों को जोड़ने के लिए आयोजित इस महासम्मेलन में सहभागिता लेने हेतु हमे अभी से अपना दृढ़ निश्चय कर लेना चाहिए।अपने उद्घाटन वक्तव्य में प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन ने कर्नाटक राज्य समिति के प्रयासों की सराहना की और सभी सदस्यों से जीकेसी के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने स्थानीय कायस्थों को जीकेसी से जोड़ने के लिए प्रभावी उपाय सुझाए। राज्य महासचिव उत्कर्ष आनंद ने टीम वर्क के साथ आयोजित कर्नाटक की पूर्व की सफल गतिविधियों का उल्लेख किया तथा भविष्य के कार्यक्रमों को भी उसी जोश और समर्पण से करने का संकल्प दोहराया। ग्लोबल महासचिव कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ एवं कर्नाटक प्रभारी पवन सक्सेना ने कला एवं संस्कृति के माध्यम से प्रतिभा संवर्धन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में कला संस्कृति प्रकोष्ठ भी प्रतिबद्ध है। इसके लिए कला संस्कृति प्रकोष्ठ जल्द ही एक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करेगा। सदस्यता अभियान प्रभारी निलेश रंजन ने ऑनलाइन प्राथमिक सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर बल दिया और सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे पहले अपने परिवारों को शामिल कर सदस्यता कार्ड हासिल करें।प्रमुख प्रतिभागी बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार मणवेंद्र, राज्य महासचिव उत्कर्ष आनंद, सदस्यता प्रभारी निलेश रंजन, राज्य उपाध्यक्ष संजय सिन्हा एवं बिस्वजीत सिन्हा, राज्य महासचिव गजेन्द्र माथुर, राष्ट्रीय संयोजक धनंजय प्रसाद एवं दीपक दास, राज्य सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव और आनंद कुमार, राज्य उपाध्यक्ष सर्देश सक्सेना, कार्यकारी समिति सदस्य डॉ. पूजा शशि एवं नवीन कुमार सहित कई राज्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।चर्चा के मुख्य बिंदु बैठक में वक्ताओं ने टीम भावना,एकता और सांस्कृतिक सहभागिता के महत्व पर बल दिया। इसके अलावा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता का विस्तार, कला एवं संस्कृति आधारित अधिक कार्यक्रमों का आयोजन कर आपसी जुड़ाव बढ़ाना।राज्य और राष्ट्रीय समितियों के बीच समन्वय को और मजबूत बनाना भी प्रमुख सुझाव रहे।बैठक का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि दक्षिण भारत ग्रैंड कायस्थ महासम्मेलन 2026 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जाएगा और कायस्थ समुदाय के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामूहिक उत्थान हेतु सभी मिलजुलकर कार्य करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button