गोड्डा

दिशोम गुरु के निधन पर मेहरमा झामुमो प्रखंड समिति द्वारा दो मिनट का मौन रख कर दी गई श्रद्धांजलि 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/मेहरमा : झामुमो प्रखंड समिति द्वारा झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह के नेतृत्व में मजदूर भवन, मेहरमा प्रांगण में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के निधन पर उनके तस्वीर पर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन व्रत रख कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के राजनीतिक संघर्ष जीवन व आदिवासी समाज के लिए उनके योगदान को याद किया। वहीं झारखंड आंदोलन के अग्रणी रहे वीर शहीद निर्मल महतों के 38वें शहादत दिवस पर उनके तस्वीर पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें याद व नमन किया गया। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र उरांव, जिला कार्यसमिति सदस्य गुलजारी लाल दास, प्रखंड सचिव ताला टुडू, उपाध्यक्ष मिथिलेश दास, कोषाध्यक्ष राजू मंडल, ईश्वर मरांडी, रामदेव पंडित सहित कई झामुमो के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button