मथुरा

कुछ लड़कियों के लिए यह बात कही, 

विवादित बयान पर अनिरुद्धाचार्य ने मांगी माफी, बोले- अधूरी वीडियो देखी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य द्वारा युवतियों पर की गई विवादित टिप्पणी पर घमासान शुरू हो गया है। शुक्रवार को कचहरी गेट पर अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तो वहीं वृंदावन में भी रामलीला तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं ने एलान किया है कि वे कथावाचक के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर करेंगे। उधर अनिरुद्धाचार्य ने कहा है कि उनकी बात को काट छांटकर वीडियो जारी किया गया है। वह क्षमा मांगते हैं। कथावाचक की विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ गया है। बृहस्पतिवार को भी लोगों ने इस पर विरोध दर्ज कराया था। अधिवक्ताओं ने एसएसपी श्लोक कुमार से मिलकर अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। उधर, शुक्रवार को लोग सड़कों पर उतर आए। बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कचहरी के गेट नंबर तीन पर प्रदर्शन किया। अनिरुद्धाचार्य ने कहा है कि मेरी आधी अधूरी वीडियो ही सुनी गई है। मैंने केवल कुछ लड़कियों के लिए यह बात कही थी। लिव-इन में रहने वालों पर कहा था। जैसे एक 25 साल की लड़की ने पराए पुरुष के कारण अपने पति राजा रघुवंशी को मार डाला। मेरी वीडियो से कुछ शब्द हटा दिया गया। मेरे द्वारा कभी नारी का अपमान नहीं किया जा सकता है। हमारे ब्रज मंडल में तो श्याम सुंदर राधा रानी के चरण दबाते हैं। फिर भी यदि किसी बहन बेटी का मेरी इस आधी अधूरी बात को सुनकर दिल दुखा तो उनका ये दास उनसे क्षमा मांगता है। हो सकता है कि ये एआई द्वारा किसी ने बना दिया गया हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button