मेरठ

पुलिस पर फायरिंग करने वाले शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पैर में मारी गोली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। थाना नौचंदी पुलिस ने फायरिंग करने वाले शातिर लुटेरे व बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। कार्रवाई करते हुए दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए, जिनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, तमंचा, जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई।थाना नौचंदी प्रभारी निरीक्षक ईलम सिंह मय पुलिस बल के साथ नौचंदी ग्राउंड के पास संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया गया, परंतु मोटरसाइकिल सवारों द्वारा रुकने की बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में तथा उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जिन्होंने अपने नाम वसीम पुत्र दीन मौहम्मद निवासी गली नं0 34 आम का पेड़ लक्खीपुरा थाना लिसाड़ीगेट (घायल) तथा सरताज पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी पुदीने वाला खेत थाना लिसाड़ीगेट बताए। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके द्वारा पूर्व में भी जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी, नकबजनी की घटनाँए कारित की गयी है, जिनके कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ है। घटना का मास्टर माइंड वसीम है, जो अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button