रामपुर शाहबाद
शाहाबाद थाना प्रभारी का तबादला नए थाना प्रभारी बने संजय कुमार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने रविवार देर रात कई थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए थानों पर नए प्रभारियों की तैनाती की। इस क्रम में शाहबाद के कोतवाल पंकज पंत को खजुरिया थाने की कमान सौंपी गई है जबकि खजुरिया के थाना प्रभारी संजय कुमार को शाहबाद का नया कोतवाल बनाया गया है। वही पटवाई के थाना प्रभारी संदीप मिश्रा को टांडा कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक पुष्कर सिंह को विशेष सेल से पटवाई थाना अध्यक्ष बनाया गया है।



