रामपुर शाहबाद
पुलिस प्रशासन की कड़ी मेहनत
शाहाबाद में 18 घंटे बाद तालाब में मिला बच्चे का शब परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के मित्तरपुर गांव में तालाब किनारे खेल रहा मासूम अचानक पानी में गिरकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम आशुतोष कुमार सीओ देवकीनंदन और कोतवाल संजय कुमार ने जेसीबी और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चे को पानी में तलाश करने के लिए देर रात तक रेस्क्यू किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। भीषण ठंड और रात होने की वजह से सर्च अभियान को रोकना पड़ा। प्रशासन ने गुरुवार सुबह फिर से गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कराई। आखिरकार तीन घंटे बाद बच्चे का शव पानी में मिल गया और गोताखोरों ने बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाला। बताते चले कि शाहबाद के मित्तरपुर गांव निवासी हीरालाल का 7 वर्षीय बेटा दीपांशु बुधवार दोपहर घर के पास तालाब के किनारे खड़ी ट्राली पर खेल रहा था। बच्चा खेलते खेलते तालाब में गिर गया। जब तक लोग मौके पर पहुंच पाते दीपांशु पानी में गुम हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम आशुतोष कुमार, सीओ देवकीनंदन और कोतवाल संजय कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और तालाब में डूबे दीपांशु की तलाश करने के लिए बुधवार देर रात तक पानी में स्थानीय गोताखोरों और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर मासूम को खोजा। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। अंधेरा और भीषण ठंड की वजह से गोताखोर तालाब से बाहर निकल गए। गुरुवार सुबह में गोताखोर फिर से दीपांशु की तलाश के लिए तालाब में उतरे और आखिरकार कई घंटों की मेहनत के बाद बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव को पानी से निकालकर पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। बच्चे की मौत से परिजनों में मातम छा गया।
उधर स्थानीय प्रशासन ने गोताखोरों की हौसला आफजाई करते हुए उनको नकद ईनाम दिया जिसमें एसडीएम सीओ और कोतवाल शामिल रहे साथ ही साथ शाहाबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक एहसान खा ने भी गोताखोरों को उनकी मेहनत के लिए नगद राशि दी





